Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की गिरफ़्तारी

कानपुर। शुक्रवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा गया। वायरल वीडियो में कलयुगी बहू 105 वर्षीय सांस को पीट रही थी। वही पुलिस को सूचना मिलने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

चकेरी के अहिरवा चौकी के अंतर्गत घाऊखेड़ा एयरफोर्स के रहने वाले भगवान बली की पत्नी शुक्रवार की सुबह अपनी सांस को बेरहमी से पीट रहीं थी जिसका वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्र ने घर पहुंचकर दो महिला को पकड़ करके थाने ले गए। इलाकई लोगों ने बताया कि बृद्ध महिला के चार बेटे है। बृद्ध महिला को तीन -तीन महीना चारो बेटे अपने-अपने घर पर रखते है। जब बुजुर्ग महिला अपने बेटे भगवान बली के घर रहने आती हैं तब उनकी पत्नी बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार करती हैं। इतना ही नहीं पड़ोसियों द्वारा कई बार समझाया भी गया लेकिन भगवान वली की पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। जिसके बाद इलाके के लोगों ने मारपीट का वीडियो सोशल पर वायरल किया है,जिससे चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्र ने महिला को पकड़ कर कार्यवाही की।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh