Advertisement

नरेंद्र सिंह पिंटू का हाल चाल लेने सिप्स हॉस्पिटल पहुँचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

कानपुर, मतगणना के दिन १० मार्च को भाजपा द्वारा ई0वी0एम से बेईमानी के विरोध में कानपुर के सपा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने विधान सभा के सामने पेट्रोल डाल के आत्मदाह किया था जिन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सिप्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां 2 महीने इलाज चलने के बाद विगत 8 मई को उनकी प्लास्टिक सर्जरी डॉ. सुमित मल्होत्रा द्वारा की गयी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उनका पुनः हाल चाल लेने सिप्स हॉस्पिटल पहुँचे और नरेंद्र सिंह को आश्वस्त भी किया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस घटना से बहुत चिंतित एवं आहत हैं और जल्द ही वो भी उनको देखने आएँगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh