Advertisement

स्वास्थय अधिकारी अरविंद यादव के खिलाफ लगे आरोप कि गम्भीरता से जांच कराने की मांग

कानपुर नगर , आम आदमी पार्टी गोविन्द नगर के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सिहवानी ने कहा कि नगरनिगम के जोनल स्वास्थ अधिकारी अरविंद यादव के खिलाफ लगे आरोप कि गम्भीरता से जांच कराने की मांग की । सिहवानी ने कहा कि गत दिनों भाजपा के पार्षद नवीन पंडित वार्ड नं 67 की दीपा दि्वेदी अनिल वर्मा सहित कई अन्य पार्षद ने भी नाले सफाई के नामपर लापरवाह की हैं, इस सम्बन्ध में सांसद सत्य देव पचौरी व विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री सी के शर्मा, कानपुर मंडल के प्रभारी जतिन प्रसाद को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि कानपुर नगर में नाला सफाई के नामपर लापरवाह सफाई कर्मी से लेट आने वाले सफाई कर्मी से दसतूरी वसूली जाती है जन्म व मृत्यु के प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जा रही है जोन कार्यालय में देर से आने वाले कमचारी भी समय-समय पर नहीं आते सफाई नायक भी क्षेत्र का निरीक्षण नहीं करते और सुबह 5 बजे की ड्यूटी लगाई गई पर शासन के निर्देश के बाद भी 9बजे अधिकांश सफाई कर्मी सफाई नायक की जी हुजूरी में समय व्यतीत कर रहे हैं । गत दिनों ‌जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर निष्पक्ष जांच की मांग की जिला अधिकारी के नगर आयुक्त को जांच के आदेश के बाद नगरनिगम में हड़कंप मच गया पत्र में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों से डीजल की पर्ची के नाम पर नाला सफाई के नाम पर लापरवाह सफाई नायको की सफाई कर्मी घर बैठे वेतनलेते हैं उन पर शीघ्र रोक लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से करीम अहमद, रमेश सिहवानी गोपाल सक्सेना आशीष जैन, निशा निगम जयंती यादव, रामप्रसाद जमीरुद्दीन सुभाष पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh