Advertisement

दीनदयाल शोध केंद्र व अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के तत्वाधान में गांव में लगाया स्वास्थ्य शिविर

दीनदयाल शोध केंद्र एवं अपराध मुक्त समाजिक चिकित्सा समिति सक्षम व कनिका हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जूनियर हाई स्कूल हिंगुपुर गांव निकट बिठूर कानपुर में विशाल स्वास्थ शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी के द्वारा किया गया शिविर में नेत्र की जांच निशुल्क चश्मा वितरण ब्लड शुगर बीपी की जांचे उचित परामर्श व निशुल्क दवाइयां मरीजों को व बच्चों को उपलब्ध कराई गई इसके साथ १२ से १४ वर्ष के बच्चों को कोविड की पहली डोज भी लगाई गई सुधीर अवस्थी व आशुतोष बाजपाई ने बच्चों को मिष्ठान वितरण किया शिविर में करीब २५४ मरीजों को परामर्श व दवाइयां इत्यादि उपलब्ध कराई गई प्रति कुलपति ने बच्चों के साथ सवाल-जवाब भी किए समिति से योगेश बाजपेई डॉ मनीष द्विवेदी आशीष शुक्ला प्रियांशु पांडे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीना शर्मा डॉ अनुराग गुप्ता कुशाग्र आदि की उपस्थिति रही है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh