प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नमामि गंगे योजना के तहत देश की गंगा और यमुना नदी साफ स्वच्छ और निर्मल अविरल हो चुकी है….यह बात कानपुर आए प्रदेशों के महापौरो ने मां गंगा की भव्य आरती करने के बाद कहीं… अखिल भारतीय महापौर परिषद के महा सम्मेलन में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने कानपुर आए सभी मेयरों के लिए अटल घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया…जिसमें सभी महापौरो ने मां गंगा के दर्शन कर आरती का लुत्फ उठाया…इस दौरान नगर निगम द्वारा आयोजित लेजर शो का भी सभी ने आनंद लिया


















