Advertisement

दुकानदार की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखी अभद्र टिप्पणी

कानपुर। थाना कर्नलगंज क्षेत्र निवासी पीड़ित दुकानदार अयाज अहमद खान की तस्वीर को दबंग यूवक के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व में आरोपी से पीड़ित ने लेनदेन के बकाया पैसे मांगे थे तो दबंग युवक निजामुद्दीन उर्फ आरिब राइनी ने धमकी देते हुए कहा कि पैसा नहीं दूंगा जो करते बने कर लो। वही पीड़ित दुकानदार की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अलग-अलग जगह पोस्ट कर दबंग युवक के द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई, और पीड़ित को बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वही पीड़ित ने थाना कर्नलगंज में इस घटना की तहरीर दी है, अब देखने वाली बात रहेगी कि कानपुर कमिश्नरेट पुलिस पीड़ित को कब तक न्याय दिला पाती है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक दबंग युवक निजामुद्दीन उर्फ आरिब राइनी पर पहले भी कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमें पंजीकृत हैं, अब ऐसे में इस दबंग युवक के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है। ऐसी घटनाओं से यही लगता है कि अपराधियों के बीच में पुलिस का भय खत्म सा हो गया है। अब ऐसे में देखने वाली बात यह रहेगी कि पुलिस पीड़ित दुकानदार को कब तक न्याय दिला पाती है और कब तक दोषियों के प्रति कार्यवाही करती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh