Advertisement

महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी ने भगवान गौतम बुद्ध जी की 2566वी जयंती मनाई

महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी वाल्मीकि उपवन मोतीझील कानपुर नगर के तत्वावधान में आज़ विश्व को करूणा और मैत्री भाव का सन्देश देने वाले महाकारूणिक तथागत भगवान गौतम बुद्ध जी की 2566वी जयंती समारोह में बाल्मीकि उपवन मोतीझील में विचार गोष्ठी एवं प्रशाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मेला कमेटी के संचालक श्री प्रकाश हजारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरा को गौतम बुद्ध जैसे महान मानवतावादी एवं युग पुरुष को मैं बारम्बार नमन करता हूं।इस अवसर पर श्री मुन्ना हजारिया ने बताया भगवान गौतम बुद्ध  मानव एक समान है पूरा विश्व आज भगवान गौतम बुद्ध जयंती महोत्सव मना रहा है।इस अवसर पर सर्व श्री राम जियावन सागर, अरुण समुनदे, मुन्ना पहलवान, माता प्रसाद, सुरेश भारती, मुन्ना हजारिया, श्री कांत, आदि उपस्थित रहे ।

 

UPTV7 NEWS
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh