Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर के स्वयंसेवकों ने देव-आमन्त्रण हेतु किया घोषवादन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर के 101 स्वयंसेवकों ने देव-आमंत्रण हेतु घोषवादन करते हुए पथ संचलन किया। जिसमें कानपुर महानगर के घोष वादक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रान्त के घोष प्रमुख सन्तोष जी के नेतृत्व में कानपुर महानगर का घोष संचलन ग्रीनपार्क से पूर्ण गणवेश में संचालन करते हुए स्वयंसेवक बाबा आनंदेश्वर मन्दिर, परमट पहुंचे, वहाँ पूज्य महन्त जी के मार्गदर्शन में भगवान भोलेनाथ जिनके डमरू से ही संगीत के सातों स्वर निकले हैं, उनका पूजन अर्चन कर उन्हें स्वर संगम शिविर हेतु आमन्त्रित किया गया।
प्रान्त शारीरिक प्रमुख ओंकार जी ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह के “स्वर संगम शिविर” का आयोजन दीनदयाल विद्यालय में 6-10 अक्टूबर को हो रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी भी रहेंगे। इसी कार्यक्रम के निमित्त आज यह पथ संचलन हुआ।

घोषवादन पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त संघचालक ज्ञानेंद्र सचान जी, प्रान्त सह प्रचारक रमेश जी, प्रान्त सह कार्यवाह भवानी भीख जी, प्रान्त शारिरिक प्रमुख ओंकार जी, सह शारीरिक प्रमुख अमीर जी, विभाग संघचालक डॉ श्यामबाबू गुप्ता जी, सह संघचालक कुंजविहारी जी, प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख विकास जी एवं कानपुर महानगर के स्वयंसेवक उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh