Advertisement

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के द्वारा मिशन शक्ति के तहत बुधवार को सर्किट हाउस में एक महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया जहां पर आए हुए महिला फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण भी किया गया, तो वही संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश भी दिए। महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बताया कि इस बैठक में महिलाओं की समस्याओं को लेकर सुनवाई की गई इसमें महिलाओं के साथ हो रहे थे उत्पीड़न को लेकर पूनम कपूर ने अपना आक्रोश व्यक्त किया उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर पुलिस विभाग जागरूक नहीं है महिलाओं के मामलों की जांच में पुलिस हीला हवाली करती है और ठीक से कार्यवाही नहीं करती आए हुए फरियादियों ने महिला आयोग सदस्य को अपनी परेशानियां बताएं जहां उन्होंने बताया है कि विवेचक सही प्रकार से विवेचना की कार्यवाही नहीं कर रहे हैं जिस पर पूनम कपूर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस मामले में त्वरित और स्पष्ट कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh