Advertisement

तीनों सपा विधायकों का अघोषित बिजली कटौती पर हल्ला बोल

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है और विपक्षी पार्टी का मुख्य कार्य जनता से जुड़े मुद्दे जिन पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना जरूरी है उन मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाना।

कानपुर महानगर में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई इरफ़ान सोलंकी मो० हसन रूमी ने एक जुट होकर जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाना सुरु कर दिया है अभी हाल ही में सपा विधायकों ने पेय जल समस्या को लेकर जल संस्थान कार्यालय का घिराव किया था और अब पड़ रही भीषण गर्मी में की जा रही लगातार अघोषित बिजली कटौती को लेकर केस्को मुख्यालय पर सपा विधायकों ने धरना प्रदर्शन कर योगी सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयत्न किया। इस दौरान अमिताभ बाजपेई और इरफ़ान सोलंकी केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh