Advertisement

सुगम यातायात का पाठ पढ़ाने वाली यातायात पुलिस खुद अराजकता पर उतारू

कानपुर महानगर के शहर के लोगों को सुगम यातायात का पाठ पढ़ाने वाली यातायात पुलिस खुद अराजकता पर उतारू है । कानपुर महानगर मे शहर के बीचो, बीच,आज दोपहर माल रोड बीएनडी कॉलेज के सामने लोगों को यातायात पुलिस की टीम जागरूक करने के लिए निकली ,लेकिन वह खुद ही यातायात के नियम भूल गए।
बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर यातायात पुलिस ने लोगों को तो सबक सिखाया ,लेकिन अपनी गाड़ी को पार्किंग स्थल की जगह बीच सड़क ही खड़ा कर दिया ।कई लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें डपट दिया । यातायात पुलिसकर्मियों ने कई लोगों के चालान भी काटे

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh