Advertisement

पुलिस लाइन में बना शौचालय व्यवस्था के अभाव में बदहाल..

कानपुर: 31 दिसंबर वर्ष 2019 को पुलिस लाइन में जवान के लिए आधुनिक शौचालय व स्नानागार बनवाया गया था,, जिसका उद्घाटन कानपुर के तत्कालीन एसएसपी अनन्त देव तिवारी के द्वारा किया गया था,,

वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते है पुलिस लाइन का यह शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है,,
शौचालय की मोटर करीब 5 दिनों से खराब पड़ी है,, लेकिन किसी अधिकारी ने इसकी सुध नही ली,,
जानकारी करने पर पता चला कि पुलिस लाइन के मेंटेनेंस का काम नीरज कुमार देखते है,, अब यही से अंदाजा लगाया जा सकता है नीरज कुमार अपने काम के प्रति कितने वफादार है,, इनकी लापरवाही से बड़ी संख्या में पुलिस लाइन में तैनात पुलिस के जवानों को पिछले 5 दिनों से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दबी आवाज में पुलिस के जवानों ने बताया की नियमित सफाई के अभाव में शौचालय में गंदगी का ढेर लग गया है। ऐसे में शौच आदि के लिए आने वाले जवानों को न केवल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि दुर्गंध के कारण भारी परेशानी भी होती है।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh