Advertisement

महगाई बेरोजगारी भूखमरी भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक न्याय आन्दोलन की हुयी शुरूआत

कानपुर| लडडू बांट कर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का स्थापना दिवस व राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित का जन्म दिवस शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में मनाया गया| इस अवसर पर शर्बत वितरण भी किया गया|
इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की पार्टी के स्थापना दिवस व राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के.दीक्षित के जन्म दिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान की शुरूआत करें| महगाई बेरोजगारी भूखमरी भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन की शुरूआत करें|राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय आन्दोलन की शुरू किया| इस अभियान के तहत सभी पीडितों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जायेगा|
आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी, प्रोफेसर वी एन पाल, विजय कुमार, गौरव कुमार, अरविन्द सिंह, बंगाली शर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, दिनेश यादव, दिलिप कुमार, अवतंश कुमार आदि शामिल थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh