Advertisement

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस आयुक्त को प्रतीकात्मक फोटो भेंट कर सम्मानित किया

कानपुर, कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल (पंजी) के पदाधिकारियो ने जिलाध्यक्ष संदीप पांडेय के नेतृत्व में कानपुर को चार नए थाने दिए जाने को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा एवम जॉइंट कमिश्नर आनंद तिवारी का माल्यार्पण कर एवम चार थानों की प्रतीकात्मक फोटो भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर व्यपारियो को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर श्री विजय सिंह मीणा जी ने कहा कानपुर के व्यापारी पुलिस का सहयोग करते रहते है तथा पुलिस का मनोबल बढाते रहते है इससे पुलिस के लोगो को भी कानपुर में व्यापारी भाइयो के सहयोग से कार्य करने में एक अलग अनुभूति प्राप्त हो रही है ।
आज फिर आप लोगो ने हम लोगो को सम्मानित करके ह्रदय जीत लिया है ।हम सब लोग आप लोगो का आभार प्रकट करते है । और ये विस्वास दिलाते है कि कानपुर पुलिस सदैव व्यापारी भाइयो के सहयोग के लिए ततपरता दिखती रहेगी इस अवसर पर बोलते हुए जॉइंट कमिश्नर श्री आनंद प्रकाश तिवारी जी ने कहा कि आज आप लोगो ने चार थानों के प्रतीक चिन्ह बना कर भेंट किया है इससे ये प्रतीत होता है कि व्यापारी वर्ग में कानपुर पुलिस के लिए कितनी समर्पण की भावना है और कितनी इज्जत मान सम्मान है ।
काबिले तारीफ काम किया है आप लोगो ने हम इस सम्मान को सदैव याद रखेंगे ।इस अवसर पर आदित्य श्रीवास्तव प्रयागराज अन्नू पंडित विनोद अग्रवाल कृष्ना कटियार देवू कैप्टन अवधेस त्रिपाठी रमन द्विवेदी सहित कई व्यापारी नेता उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh