Advertisement

कुख्यात अपराधी की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोज़र

चकेरी। पिंटू सेंगर हत्याकांड का मुख्य सरगना पप्पू स्मार्ट की अवैध संपत्ति पर शनिवार को नगर निगम का बुलडोज़र गरजा। जून 2020 में जाजमऊ के आशियाना इलाके में दो बाइक में चार शूटरो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें 10 से अधिक गोली पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर के लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पप्पू स्मार्ट समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पप्पू स्मार्ट के खिलाफ करीब 40 मुक़दमे दर्ज हैं। फिलहाल हत्या के मामले जेल में है।
शनिवार दोपहर नगर निगम और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फूटपाथ पर बनी सात अवैध दुकानों पर बुलडोज़र चलवाकर ध्वस्त किया। बुलडोज़र चलने से पहले ढोलक बजाया गया उसके बाद बाबा का बुलडोज़र चला। अधिकारियों का कहना कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रहीं हैं। केडीए और नगर निगम की टीम द्वारा जांच की जा रहीं हैं। शहर में अपराधियों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित करके बुलडोज़र चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh