Advertisement

जनता को न्याय दिलाने वाले दर बदर भटक रहे इंसाफ के लिए

कानपुर,समाज को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता आज खुद न्याय के लिए दरबदर भटक रहे हैं आला अधिकारियों के यहां इंसाफ की गुहार लगाते हुए योगेंद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट निवासी ग्राम सराय तहसील घाटमपुर जनपद कानपुर नगर के रहने वाले हैं योगेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि मै औऱ मेरी पत्नी दोनों वकालत पेशे से जुड़े हैं कानपुर देहात व घाटमपुर सिविल कोर्ट मैं प्रैक्टिस करते हैं मेरा प्लॉट पतारा स्थित है, जिसकी मेरे पास रजिस्ट्री भी है मैंने अपने प्लॉट के कागज एसडीएम घाटमपुर को अवगत कराया इसके बावजूद भी सत्ता की हनक के आगे एसडीएम ने निर्माण होने के लिएआदेश कर दिया,इस प्लाट को क्षेत्रीय विधायक के संरक्षण में रहने वाले लोगों के द्वारा जबरिया कब्जा कराया जा रहा है जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल अभय सिंह अभिनव सिंह,भारत सिंह पुत्र दुलारे सिंहग्राम हिरनी निवासी, शामिल है उपरोक्त सभी लोग क्रिमिनल और दबंग किस्म के व्यक्ति हैं इन लोगों के द्वारा मेरी व मेरे परिवार के लोगों के खिलाफ जान-माल तथा फर्जी कार्रवाई कराने के तहत जो भी घटना घटित होती है उसकी मुख्य जिम्मेदार विधायक घाटमपुर व उनके साथ चलने वाले लोगों होंगे मैं राज्य सरकार से दरख्वास्त करता हूं कि मुझे इंसाफ मिले!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh