Advertisement

मंथन केयर फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को वितरण की गई स्टेशनरी

कानपुर दादा नगर स्थित विद्या जान क्लासेस में ‘मंथन केयर फाउंडेशन’ नामक संस्था गरीब बच्चों को पेन पेंसिल कॉपी हुआ स्टेशनरी के साथ-साथ खाने पीने का सामान वितरित किया गया आपको बता दें कि यह संस्था ऐसे बच्चों को चिन्हित करती है जो अभावों में रह रहे हैं और गरीबी के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। संस्था न केवल उन्हें किताबें एवं ज़रूरी समान मुहैया कराती है बल्कि शिक्षक उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षित करने का काम भी है।पिछले दिनों संस्था के अध्यक्ष ऋषभ वर्मा की मुलाकात ‘पर उपकारी संस्था के मनमोहन सिंह से जो पिछले कुछ सालों से अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ दादानगर पुल के पास रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाने और हुनरमंद बनाने का काम कर रहे हैं।मनमोहन जी को मंथन केयर फाउंडेशन का साथ मिला तो आगे की राह आसान लगने लगी। इसी कड़ी में संस्था के सदस्यों द्वारा सोमवार को लगभग शाम 6 बजे 100 से अधिक बच्चों को कॉपियां, पुस्तकें, स्टेशनरी, दरी, आदि सामान वितरित किया गया। कुछ लडकियाँ यहाँ सिलाई सीखने भी आती हैं। उन्होंने कुछ सिलाई मशीनों की जरूरत बताई थी जिसे अध्यक्ष ऋषभ वर्मा ने स्वीकार किया और शीघ्र ही उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।इस मौके पर संस्था की नयन भट्ट ने कहा कि हम समाज में रहते हैं इसलिए समाज के ऐसे वर्ग जो अभावों में हैं उनकी चिंता करना भी हमारा धर्म है और विद्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इस मौके पर परउपकारी सेवा संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh