Advertisement

कानपुर के नौबस्ता थाना पुलिस ने देर रात आय दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे लुटेरे को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया लुटेरे के पास से और कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है

आपको बताते चलें कि पूरा मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के आरा इलाके का है जहां अंशु वर्मा नाम का एक अपराधी नौबस्ता थाना क्षेत्र इलाके में लंबे समय से महिलाओं को लूट का शिकार बना रहा था वही लुटेरा एक लूट की घटना में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था इसके बाद पुलिस को देर रात जानकारी लगी अंशु आगरा के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ है तभी पुलिस ने उसकी घेराबंदी की पुलिस को अपने पास आता देख। अवैध तमंचा से फायरिंग कर दी जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फ्री फायर की और उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया पकड़े गए लुटेरे के पास से पुलिस ने मौके से अवैध असलहा जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh