Advertisement

कानपुर के नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर में बने अखाड़ा परिसर में नाले का पानी लोगों के लिए नासूर बन गया। कई दिनों से नाला लीक होने के कारण पानी अब लोगों के घरों में जा रहा है। जिससे इलाकाई लोगों में रोष हे। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नवाबगंज पार्षद से इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
नवाबगंज में बने जागेश्वर मंदिर के अखाड़ा परिसर में नाला चोक होने से कई महीनों से गंदा पानी बह रहा है। जिसके कारण लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इलाकाई लोगों का कहना है कि गंदे पानी के साथ गंदगी का भी अंबार लगा हुआ है। कई बार इसकी शिकायत पार्षद राजकिशोर यादव से की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। आलम यह है कि मंदिर जाने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं लोगों ने बताया कि विधायिका नीलिमा कटियार ने अखाडा परिसर का निर्माण कराया था। जिसके बाद से नाले से गंदा पानी बहने की समस्या बनी हुई है। पूरे मामले पर पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर ने बताया कि विधायिका नीलिमा कटियार ने जो सुंदरीकरण कराया था, उसमें ठेकेदार की लापरवाही के कारण जल निकासी की समस्या बनी हुई है। नगर निगम के सदन में बजट पास होती ही कार्य को कराया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh