Advertisement

चारों तरफ कुदरत का करिश्मा बिखरा पड़ा है, इंसानी जिस्म में कभी कभी एसी चीजें मिलती हैं, जो अचंभित कर देती हैं। एसा ही एक मामला कानपुर से भी सामने आया, जहां एक युवक का दिल बांए नहीं दाएं तरफ है, इसके साथ ही उसके शरीर के कई अंग उल्टे मिले। जिसमें गॉल ब्लैडर भी बांए तरफ मिला। वहीं युवक का ऑपरेशन कर उसके गॉल ब्लैडर से स्टोन को निकाला गया।
शहर के एक निजी हॉस्पिटल में डॉ ग्यासुद्दीन व उनकी टीम ने  ऑपरेशन कर एक मरीज को नया जीवन दिया। डॉ ग्यासुद्दीन ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी क्लीनिक पर शाहिद नाम का एक मरीज आया। जिसने पेट दर्द की शिकायत की। जांच करने पर पता चला कि उनका दिल बाई तरफ है और गॉल ब्लैडर में पथरी है। उन्होने बताया कि नार्मल मरीजों की अपेक्षा बांए तरफ दिल वाले मरीज का ऑपरेशन करने में खतरा बढ जाता है। वहीं इस मरीज का गॉल ब्लैडर भी बांए तरफ था। जिसके कारण शाहिद का ऑपरेशन उनके लिए चैलेंज था। जिसको उन्होन सफलता पूर्वक कर दिया। पूरे ऑपरेशन में एक घंटे का समय लगा। हालाकि ऑपरेशन करते वक्त सावधानियां जरूर बरती गई। फिलहाल अब मरीज खतरे से बाहर है और अपने सभी कार्यों को कर रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh