Advertisement

महाराणा प्रताप की प्रतिमा और पत्रिका का हुआ अनावरण।

कानपुर के कल्यानपुर स्थित प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और अभ्युदय पत्रिका का विमोचन किया गया. वहीं स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया ।
वही आपको बताते चलें कार्यक्रम के दौरान देशभक्त परम ओजस्वी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने अनावरण किया उन्होंने कहा इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के हृदय में देशभक्ति और दृढ़ संकल्प बनाए रखना है साथ ही अभ्युदय पत्रिका के माध्यम से विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल का अवलोकन हुआ वही कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी शिरकत की इस दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने महाराणा प्रताप समूह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की राज्यपाल ने कहा इसी तरह छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब महाराणा प्रताप समूह के संस्थानों से निकलकर अनेक विद्यार्थी उच्च पदों पर आसीन होकर विद्यालय को दीप्तिमान करेंगे.

इस दौरान सर्वाइकल कैंसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भविष्य में इसके प्रति सतर्कता बरतना सचेत रहने के लिए प्रेरित किया गया वहीं विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का अभिनंदन कर उनका आभार व्यक्त किया ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh