Advertisement

कानपुर के जूही नहर इलाके में नहर की जमीन पर अवैध कब्जा जमा कर पक्के मकान बना कर बैठे लोगो के खिलाफ नगर निगम सबसे बड़ा अभियान देखने को मिला।जहां पर बाबा का बुलडोजर गरजता हुआ नजर आया।जूही नहर पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए 1 दर्जन से अधिक बुलडोजर जूही के बसंती नगर में एक साथ चलते हुए नजर आए। जहां पर 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति को नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर अवैध कब्जेदार को हटाकर उनके मकानों को तोड़ दिया गया। दरअसल यहां पर पिछले कई दशकों से अवैध रूप से कई मंजिला घर बनाकर लोग रह रहे थे, और यहां पर आवासीय फैक्ट्री भी चल रही थी। कई ट्रांसपोर्ट भी बने हुए थे जिनको आज पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया गया। इस अभियान में पीएसी के साथ-साथ भारी पुलिस बल भी देखने को मिला। दरअसल अभी तक कई बार इन जमीनों को खाली करने का प्रयास किया जा चुका था। मगर हमेशा तनाव की स्थिति होने के चलते यहां पर अतिक्रमण अभियान नहीं चल पाता था। मगर पहली बार बाबा के बुलडोजर ने यहां पर अवैध कब्जेदार को हटाकर तीन तीन मंजिला इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh