कानपुर। सुख सिमरन शक्ति फाउण्डेशन ऑफ इण्डिया द्वारा महाअभिनन्दन विशिष्ट मातृ शक्ति स्वरूपा समारोह का आयोजन लाजपत नगर स्थित एक होटल में किया गया। फाउण्डेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष सिमरन कौर द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत विशिष्ट अतिथि के साथ दीप प्रज्जवलित करके किया गया।स्पेशल बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को उन बच्चों से अवगत कराना था, जो शारीरिक रूप से असमर्थ है और उनका भविष्य कैसे संवारा जा सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे स० परविन्दर सिंह, (वरिष्ठ सदस्य अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश), मुख्य वक्ता स० अजीत सिंह छाबड़ा, (क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग ), अति विशिष्ठ स० रवीन्दर सिंह (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग), विजय नारायण (ए.डी.एम.ई. भारतीय रेल कानपुर), एल.पी. सिंह (मानव एकता एसोसिएशन के संस्थापक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉक्टर हेमंत मोहन व डॉक्टर आरती मोहन ने सभी माताओं को शुभकामना प्रदान की कार्यक्रम में उन माताओं को सम्मानित किया गया,जिन्होने इन स्पेशल बच्चों को पालने में संघर्ष किया, उन माताओं को संस्था ने स्पेशल माताओ के नाम से सम्मानित किया, जिनमें नेहा जायसवाल, कृतिका गुप्ता, स्मिता श्रीवास्तव, कृष्णा शुक्ला, दीपिका गुप्ता, कृष्णा शर्मा, शुभ्रा शर्मा, मीनू जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में उन माताओं को भी सम्मानित किया गया। जिन्होने अपने पैरो पर खड़ा होकर अपने बच्चों एवं परिवार का पालन पोषण किया और समाज में अपना एक मुकाम बनाया है। उन माताओं को वी०वी०आई०पी० सुपर मॉम की श्रेणी में सम्मानित किया गया, जिनमें कविता सिंह (सेलेब्रिटी शेफ), बिन्दु सिंह (समाज सेविका), अदिति शुक्ला (समाज सेविका), सुषमा चौहान (समाज सेविका) डा० प्रिता (समाज सेविका), नलिनी शर्मा (समाज सेविका), इरिमा जाहिर (समाज सेविका), बबिता जैन (समाज सेविका), प्रभा पाण्डेय (समाज सेविका), आदि उपस्थित रहे। इन सभी माताओ को संस्था ने शाल पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के आयोजक अनिल जैन ने कहा कि भविष्य में इसी तरह यही माताये अपने परिवार को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करती रहे और समाज हित में आगे भी संस्था इसी तरह कार्यक्रम करती रहेगी।
संवाददाता सुमित कुमार


















