Advertisement

नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव विहार में दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की

नौबस्ता थाना क्षेत्र में नौबस्ता पुलिस भले ही एनकाउंटर करके वा वाही लूट रही हो मगर अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है 2 दिन पहले पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया जिसके बाद भी अपराधी नौबस्ता क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दे रहे आपको बताते चलें नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव विहार में दिनदहाड़े चोरों ने घर के तीन ताले तोड़कर घर में रखें तीन लाख के जेवर और 60 हजार कैश चोरी कर लिए जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार तिवारी की पत्नी नीलम तिवारी धनवंतरी हॉस्पिटल में भर्ती है जिनकी देखरेख के लिए कृष्ण कुमार तिवारी अस्पताल गए हुए थे उनका बेटा सुमित तिवारी कोरियर कंपनी में जॉब करते हैं सुमित तिवारी की पत्नी इच्छा तिवारी अपने मायके गुमटी नंबर 5 गई हुई थी घर पर ताला लगा हुआ था कि दिनदहाड़े चोरों ने घर में घुस के ताला तोड़कर घर का सारा सामान जेवरात चोरी कर लिया वापस शाम 5:00 बजे जब इच्छा तिवारी घर लौटी देखा दरवाजे के ताले टूटे हुए जिसके बाद परिवार में सभी को सूचना दी मौके से पुलिस को भी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक कराएं पड़ोस में दुबे जी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्धों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई है जब पुलिस ने अपने सूत्रों से पहचान कराई तो पड़ोस का रहने वाला चोर बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh