Advertisement

जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी को केंद्रीय राज्यमंत्री विधि एवं न्याय ने किया सम्मनित।

कानपुर बार एसोसिएशन कानपुर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। बार एसोसिएशन लॉन में अयोजित कार्यक्रम नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेश चन्द्र त्रिपाठी महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारणी सदस्यों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री विधि एवं न्याय एसपी सिंह बघेल ने कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी समेत अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को मंच पर सम्मनित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव, एके मिश्रा, सुधीर सक्सेना और जिला जज मंयक जैन, डीएम नेहा शर्मा, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनन्द प्रकाश तिवारी, बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अमरेंद्र नाथ सिंह, बार काउंसिल के सदस्य अंकज मिश्र समेत हजारों अधिवक्ता मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh