आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रेरणा दिवस कार्यक्रम ताज गैलेक्सी गेस्ट हाउस लाटूश रोड मे मनाया जाएगा आज का 43 वा प्रेरणा दिवस समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 व्यक्तियों का सम्मान करके मनाया गया आज ही के दिन 26 मई 1979 को बिक्री कर सर्व छापे के विरोध मे अमीनाबाद लखनऊ में पुलिस की गोली से हमारे व्यापारी भाई हरीश चंद्र अग्रवाल शहीद हो गए थे उनकी इस शाहद्त की याद में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पिछले कई दशकों से अपने उन व्यापारी साथियों व समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करता आया है जिनका समाज के कल्याण में विशेष योगदान रहा है आज 6 गणमान्य व्यक्तियों का जिनका अलग अलग अपने अपने छेत्र में विशेष योगदान रहा है का सम्मान किया गया सभी को संस्था की ओर से पगड़ी,माला शाल और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया सम्मानित किए गए व्यक्तियों में श्री सुभाष खन्ना (पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब) जिनको भारत के राष्ट्रपति एवं प्रदेश के राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है श्री त्रिभुवन चंद्र जैन (संस्थापक सदस्य एवं महामंत्री कानपुर जैन समाज) जिनको श्री आदित्यनाथ ग्लोबल फाउंडेशन भारत द्वारा सम्मान रत्न से अलंकृत किया जा चुका श्री ओमकार नाथ वर्मा* (संरक्षक कानपुर लोहा व्यापार समिति) श्री आदित्य शुक्ला (उपाध्यक्ष मशीनरी एंड मिनी स्टोर मर्चेंट एसोसिएशन) श्री वी.के जैन (वरिष्ठ व्यापारी लाटूश रोड) श्रीमती बबीता गुप्ता (वरिष्ठ महिला उद्यमी
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष नवीन शर्मा जी के द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अतुल द्विवेदी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में आए हुए सभी व्यापारी और खास तौर से महिला उद्यमी एवं युवा व्यापारियों का मनोबल* अपने अनुभवों से चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा के द्वारा बढ़ाया गया कार्यक्रम में उपस्थित हुए असद इमरान जी के द्वारा किया गया आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज बंका, आर के सफ्फर जसबीर दीवान ,हरिशंकर गुप्ता आशू शर्मा, , राम जी तिवारी , मोहम्मद कासिम, अमित गुलाटी, आशीष अग्रवाल, वैभव अरोड़ा यशपाल भाटिया नितेश अग्रवाल राजेश गुप्ता राय साहब श्री मती मनीषा मिश्रा, ज्योत्सना निगम ,सविता द्विवेदी, भावना श्रीवास्तव ,रोहित चांदना मनोज शुक्ला, विपिन गुप्ता जलज दिवेदी सुनील अरोड़ा, धर्मेंद्र अग्रवाल, ऋषि मल्होत्रा,आदि उपस्तिथि रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा प्रेरणा दिवस पर सम्मान समारोह


















