Advertisement

कानपुर नगर। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जनपद कानपुर नगर में अवैध ऑटो, टेंपो ,बस स्टैंड को हटाते हुए वैध ऑटो, टेंपो, बस स्टैंड को सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करनेहेतु स्थानो का चिन्हांकन करने हेतु टीम को तीन दिन का निर्देश दिया गया था। टीम द्वारा स्थान का निरीक्षण किया गया। जिसके क्रम में आज झकरकटी बस अड्डे का निरीक्षण किया गया। बस स्टैंड के दोनो तरफ वैध स्टैंड स्थापित करने हेतु संयुक्त रूप से टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड के दोनों साइड में स्टैंड हेतु जगह का चिन्हांकन किया गया । स्टैंड को जल्द से जल्द प्रारम्भ करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने टीआई को निर्देशित किया है
तत्पश्चात पुलिस कमिश्नर जिलाधिकारी, ज्वाइंट सीपी द्वारा रूट मार्च किया गया। झकरकटी बस अड्डे से टाटमिल , रेल बाजार एक नम्बर स्टेशन तक रूट मार्च कर लोगो से सीधे सम्वाद स्थापित किया। जगह जगह पर लोगो द्वारा पुलिस कमिश्नर जिलाधिकारी , ज्वाइंट सीपी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जनता में कानून का राज स्थापित करने के लिए लोगो एवं व्यापारियों से सीधे उनकी समस्याएं सुनने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके द्वार पहुच कर लोगो से सीधे सम्वाद स्थापित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर विजय मीना ,ज्वाइंट सीपी आनन्द प्रकार तिवारी, जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा, सिविल डिफेंस से चीफ वार्डन रोहित मल्होत्रा उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh