सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के सभागर कक्ष में आज कानपुर शहर की सभी 32 शाखाओं की समीक्षा श्रीमती नमिता राय शर्मा, महाप्रबंधक लेखा परीक्षा एवं निरीक्षण विभाग, केंद्रीय कार्यालय मुम्बई द्वारा किया गया. इस अवसर पर उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि बैंक शाखाओं के काम-काज का मूल्यांकन टर्न एराउण्ड टाइम के आधार पर किया जाता है कि शाखाएं कितनी जल्दी ऋण दे रही हैं, विलम्ब होने पर मानीटरिंग की जाती है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे बैंक का कासा जमा बैंकिंग इंडस्ट्री में बेहतर है जो कि एक अच्छी ग्राहक सेवा को प्रदर्शित करता है. बैंक का सेंट मोबाइल एप पूरी तरह से सुरक्षित है इसमें कार्ड कंट्रोलर का प्रयोग करके अपने कार्ड को शत प्रतिशत सुरक्षित कर सकते हैं सेंट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा ग्राहकों की जरूरतों को समझकर शीघ्र ऋण प्रदान किया जाता है. इस सम्बंध में विभिन्न योजनाओं की ब्याजदर में कटौती की गयी है, जिसमें गोल्ड लोन, गृह ऋण. एमएसएमई ऋण प्रमुख हैं. आज के ऋण शिविर में कानपुर नगर की सभी शाखाओं ने कुल 188 ऋण लाभार्थियों को 16.36 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए और 17 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र महाप्रबंधक महोदया ने वितरित किए. क्षेत्रीय प्रमुख दयानंद पाण्डेय ने योग्य ऋण लाभार्थियों शीघ्र ऋण वितरण के लिए शाखा प्रबंधकों को निदेश दिए. इस कार्यक्रम में ए के तिवारी मुख्य प्रबंधक, संदीप ठक्कार- मुख्य प्रबन्धक, सी.एम. तेलंग मुख्य प्रबंधक, ज्योति श्रीवास्तव मु. प्र. श्रीकांत मु.प्र., सभी शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे!
शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक एवं ऋण शिविर का आयोजन


















