–कानपुर–अवैध मेडिकल स्टोर व दवाओ का भंडारण करने वालो पर डीएम नकेल कस रही है..इसी क्रम में आज ड्रग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कल्याणपुर स्थित स्टार हेल्थ हॉस्पिटल में छापेमारी की, जिसमे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नही मिला..जिस पर हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है..
स्टार हेल्थ केयर हॉस्पिटल कल्याणपुर सत्यम विहार में है..इस हॉस्पिटल को दीप्ति मिश्र, सुमन और ममता संयुक्त रूप से संचालित कर रही है..इस हॉस्पिटल में हॉस्पिटल चल रहा है, लेकिन ड्रग विभाग से लाइसेन्स लिए बगैर ही। जिसकी जानकारी पर आज ड्रग विभाग ने छापेमारी की तो पाया गया कि लाइसेंस नही है और हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन भी नही है..जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मोहन ने कार्रवाई शुरू कर दी, हॉस्पिटल को सीज करने के साथ ही संचालिका पर एफआईआर के लिए भी आदेशित कर दिया.. कल्याणपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.. ड्रग विभाग की टीम हॉस्पिटल संचालिका के खिलाफ मुकदमा लिखाया जा रहा है और सारे अवैध दवाइयों को सीज किया गया है..,कोर्ट में सब पेश किया जायेगा


















