Advertisement

कांग्रेसियो ने निकाली नेहरू सन्देश पदयात्रा

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि को आज सांप्रदायिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया । इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी उत्त्तर की ओर से नेहरू संदेश पदयात्रा निकाली गई । गांधी प्रतिमा फूल बाग से शुरू हुई इस नेहरू संदे पदयात्रा में राम धुन गाते हुए कांग्रेसी चल रहे थे । अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी , पूर्व विधायक भूधर मिश्रा और नेक चंद पांडे की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सांप्रदायिक सौहार्द का नारा बुलंद किया । विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू प्रतिमा घंटाघर पहुँची पदयात्रा सभा में तब्दील हो गई । जहां संबोधन में कांग्रेसियों ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्य आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है । कांग्रेस नेताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द के अपने संकल्प को एक बार फिर दोहराया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh