Advertisement

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के नए उप मुख्य यातायात प्रबंधक आशुतोष सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होने अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के कई विभागों में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की।
सेंट्रल स्टेशन के नए सीटीएम आशुतोष सिंह का आगरा से कानपुर स्थानांतरण किया गया। जिसके तहत उन्होने कार्यभार ग्रहण करते हुए स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के समस्त अधिकारी मौजूद रहे। उन्होने आरपीएफ कमांड कंट्रोल रूम का जायजा लिया। जहां आरपीएफ द्वारा उन्हें सीसीटीवी स्क्रीन की समस्या से अवगत कराया गया। उन्होने टिकट परीक्षक कार्यालय, कम्प्यूटरी कृत आरक्षण केंद्र, वेटिंग एरिया समेत कई विभागों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होने बताया कि स्टेशन की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली है। गर्मी के चलते पानी की कमी न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं स्टॉल पर अवोर चार्जिग न हो इसके लिए अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही स्टेशन परिसर के पेंडिंग कार्यों को पूरा कराया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh