आयोग वेलफेयर सोसाइटी (एन०जी०ओ०) द्वारा विषय “मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कानपुर (उ०प्र०) में जागरूकता अभियान चलाया गया एन०जी०ओ० आयोम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (वर्ल्ड मेनुस्टुअल हाईजीन डे) पर लोगों को माहवारी के दौरान स्वच्छता जागरूक अभियान सम्पूर्ण देश के प्रत्येक प्रदेश में चलाया गया इस अभियान में 93.5 बिग एफ0एम0 हमारे मीडिया पार्टनर के रूप में रहें। संस्था द्वारा एक दिन में इतने बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान को चलाये जाने की एक अनूठी, सार्थक व सशक्त पहल की गयी, जिसके सफलता हेतु इण्डिया बुक ऑफ रिकार्डस में यह रिकार्ड दर्ज किया जायेगा इस अवसर पर आयोम यूथ चैप्टर के उपाध्यक्ष रितविक श्रीवास्तवा ने आकर्ष कपूर के साथ आज फजलगंज, कानपुर की मलिन बस्तियों में इस अभियान को चलाया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मरियमपुर अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूत रोग विशेषज्ञा डा० श्रीमती अंजू खन्ना तथा विशेष अतिथि के रूप में ई०एस०आई० अस्पताल पाण्डु नगर, कानपुर के जनरल सर्जन डा० अनूप खन्ना, श्री अमिताभ कुमार गुप्ता (चार्टर्ड प्रेसीडेन्ट रोटरी क्लब ऑफ शौर्या कानपुर), श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव एवं श्री भूपेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे। साथ में संस्था के सदस्य सिद्धि भाटिया जी ने वहां उपस्थित महिलाओं को इस विषय पर जागरूक किया संस्था के अन्य सदस्य रितिक गुप्ता, अर्जुन पौल भी मौजूद थे। जागरूकता के बाद वहां उपस्थित महिलाओं को 250 से अधिक सेनेटरी पैड निःशुल्क वितरित किय गये व व मुख्य अतिथि डा० श्रीमती अंजू खन्ना जी ने माहवारी के दौरान बालिकाओं एवं स्त्रिीयों को सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल करने का तरीका बताया तथा इस्तेमाल के फलस्वरूप बीमारियों के बारे में विस्तार से समझाया और जानकारी दी।
आयोग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया


















