Advertisement

धूमधाम से मनाया जाएगा बालाजी का जन्मोत्सव

कानपुर नगर। श्री बालाजी भक्त मंडल द्वारा श्री घाटा मेहंदीपुर वाले बाला जी महाराज के छठवें जन्मोत्सव के मौके पर आज प्रातः 11:00 बजे से देर रात्रि तक बड़े धूमधाम के साथ महोत्सव गीतांजलि लॉन माल रोड में मनाया जाएगा। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदान की गई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए बालाजी मंदिर पटकापुर कानपुर के महंत अनुभव पांडे ने बताया कि बाबा का स्वर्ण चोला दर्शन, भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग, मेहंदीपुर बालाजी से आई अखंड ज्योति के दर्शन यहां पर भक्तों को होंगे। साथ ही भक्तगणों के लिए सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में बालाजी मंदिर पटकापुर के महंत अनुभव पांडे, महामंडलेश्वर जितेंद्र दास महाराज कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हेमंत मोहन,राजेश गुप्ता,उत्कर्ष गुप्ता, अनुराग त्रिपाठी, अंकुश मोदी, आदर्श गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh