Advertisement

जौहर एसोसिएशन ने थाना चमनगंज/ एसीपी सीसामऊ को दी तहरीर

कानपुर ,एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की अगुवाई में प्रदेश चेयरमैन जावेद मोहम्मद खान व जिला महामंत्री सैय्यद सुहेल के संचालन में थाना चमनगंज / एसीपी सीसामऊ निशांक शर्मा को तहरीर देकर भारत के प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल की डिबेट मे दिनाँक 27/05/2022 को पैगम्बर ए इस्लाम के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी कर विश्व के 1.8 बिलियन मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया है कृपया दंगाई नुपुर शर्मा पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
Times Now चैनल के स्टुडियो दिल्ली के विडियो पर एक पदाधिकारी की नज़र पड़ी जिसमें भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर ए इस्लाम, दुनिया के 1.8 बिलियर्ड मुसलमानों की आन/ बान / शान / आदर्श / प्रेरणा स्रोत हज़रत मोहम्मद साहब के विषय में आपत्तिजनक अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित टिप्पणी कर रही थी।
हयात ज़फर हाशमी ने मुस्लिम समुदाय किसी किमत पर पैगम्बर ए इस्लाम का अपमान बर्दाश्त नही कर सकता।
हाशमी ने देश में दंगा फसाद कराने और मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर, ठेस पहुंचा कर उन्हें सड़कों पर आने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से देश के प्रसिद्ध चैनल की डिबेट मे भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा की टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की जाए ताकि मुल्क का अमन पंसद मौहोल खराब ना हो और शहर में आपसी सौहार्द भाईचारा कायम रहे।
यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी के अलावा हाफ़िज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, मोहम्मद शारिक सिद्दीकी, सैय्यद जीशान अली, रईस अन्सारी राजू, सैय्यद सुहेल, इरफान अहमद, मोहम्मद फरीद, साकिब मिर्जा, मोहम्मद आकिब, मोहम्मद ईशान,नितिन गौड,आशीष गुप्ता आदि मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh