Advertisement

देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर निकलता है:चौधरी चरण सिंह

कानपुर, राष्ट्रीय लोक दल कानपुर नगर एवं चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 35वीं पुण्यतिथि प्रतिमा स्थल रामादेवी चौराहा तथा गंगा बैराज पर प्रतिमाओं को विधि विधान से हवन पुष्पांजलि कर संगोष्ठी की गई।’मौजूदा राजनीति चौधरी चरण सिंह की सार्थकता पर अध्यक्षी भाषण करते हुए। नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि लोकदल उ०प्र० ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी की भारी समस्या है उसके समाधान के लिए चौधरी साहब का बताया रास्ता लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देने की नीति ही कारगर है ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार सृजन हो सके। साथ ही साथ कृषि और किसान की हालत में सुधार की हिमायत भी थे श्री गुप्ता ने कहा कि चौ० चरण सिंह जी कहते थे देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर निकलता है।
कार्यक्रम की अध्यक्ष सुरेश गुप्ता प्रान्तीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उ०प्र० ने की संचालन अरविन्द बाजपेयी, महामंत्री चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति ने किया मो० उस्मान नगर अध्यक्ष / कार्यक्रम संयोजक ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मो0उस्मान विमलेश पाठक डॉक्टर सुधीर चौधरी योगेश वर्मा पूर्व पार्षद, अंजना वर्मा शाकिर अली दीपक शर्मा रिजवान अली मोहम्मद इकराम अली वेद प्रकाश, श्यामदेव सिंह, अशोक केसरवानी, मोनू गुप्ता पार्षद, बब्लू, मेहरोत्रा पार्षद, मनोज यादव पार्षद, चिंकी गुप्ता, शमशाद खा. कुलदीप सक्सेना, राजेन्द्र यादव, शकिर अली, विरेन्द्र शर्मा, योगेश वर्मा, अंजना वर्मा पूर्व पार्षद, डॉ० के खान, महेन्द्र सिंह, अश्वनी त्रिवेदी, दीनानाथ द्विवेदी, नागेन्द्र सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh