Advertisement

केसीए ने विजेता खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने दो सत्र के विजेता उपविजेता और खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
भारतीय महासंघ शतरंज के अध्यक्ष डॉक्टर संजय कपूर ने 2019-20 की विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विगत 2 वर्षों में यह कार्यक्रम कोविड-19 के कारण नहीं हो सका था।
डॉ. संजय कपूर ने कहा कि खिलाड़ियों की उभरती एवं निखरती हुई प्रतिभाओं को सम्मान नितांत आवश्यक है।
सम्मान मिलने से प्रतिस्पर्धा मे आगे आने और बेहतर करने की सोच एवं जुनून सभी में पैदा होता रहता है।
कार्यक्रम में केडीएमए लीग की विजेता टीम, एचएएल, सर पदमपत सिंघानिया, पैरामाउंट आदि टीम को ट्राफी भेंट की गई।
कार्यक्रम में गोपाल शर्मा (पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ) शशीकांत खंडेकर, दिनेश कटियार (कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन) एवं आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh