Advertisement

अखिलेश के लिए अपशब्द कहने पर सपाइयों ने जलाया राजू श्रीवास्तव का चित्र

कानपुर,सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव द्वारा आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा प्रयोग किये जाने पर आज समाजवादियों ने माल रोड पर सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के चित्र पर जूते जलाकर उनका चित्र जलाते हुए प्रशासन से राजू श्रीवास्तव की गिरफ्तारी की मांग करी।कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने रविवार को आगरा के हुनर हॉट में अखिलेश यादव को अनपढ़ कहा और उनकी तुलना पान की दुकान पर खड़े होने वाले लड़कों से की।आक्रोशित सपाइयों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए राजू श्रीवास्तव पर सख्त कार्यवाही की मांग करी।सपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अपमान कोई समाजवादी बर्दाश्त नहीं करेगा।राजू श्रीवास्तव ने इस तरह के शब्द इस्तेमाल करके अपने घटियापन व मानसिक विक्षिप्ता का परिचय दिया है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सभी समाजवादी इस हरकत से भयंकर आक्रोशित व आहत हैं।राजू श्रीवास्तव पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।अभिमन्यु गुप्ता,शुभ गुप्ता,शाहरुख खलीफा,जय प्रकाश गुप्ता राजू,वसीम गाजी,विशाल शर्मा,मनोज चौरसिया,प्रदीप तिवारी आदि सपा नेता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh