Advertisement

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र की आत्मा

कानपुर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गुरुवार को अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने की सर्वप्रथम अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी के चित्र का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र की एक आत्मा है। हिन्दी पत्रकारिता के 196 वर्ष हो गए। इतनी लंबी अवधि एवं सफर में हिन्दी पत्रकारिता काफी विकसित एवं आधुनिक हो गई है, मीडिया लोकतंत्र का रक्षा कवच है। यह समाज का थर्मामीटर है। यह प्रतिकूल समाज वातावरण और परिस्थितियों के भार को जानने का बैरोमीटर है।

। कार्यक्रम के मौके पर जर्नलिस्ट क्लब के मन्त्री विक्की रघुवंशी, सयुंक्त मन्त्री आलोक अग्रवाल, रितेश शुक्ला, पुष्कर बाजपेयी, जीपी अवस्थी, अंकित अग्निहोत्री, विशाल सैनी समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh