Advertisement

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी ने किया पंजाबी शिक्षाविदों का सम्मान

मोती झील स्थित लाजपत भवन में उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार एवं परोपकारी सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम पंजाबी धमाल व पंजाबी शिक्षाविदों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रद्धेय निर्मल संत डॉक्टर स्वामी रामेश्वरानंद जी एमबीबीएस एमएस एमसीएच न्यूरो सर्जरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि ने पंजाबी शिक्षाविदों गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर सिंह लॉर्ड एवं शहर के मशहूर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन एवं डॉ आरती मोहन का सम्मान किया । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा विकी एवं मनमोहन सिंह नामधारी ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में *सरदार जसविंदर सिंह, श्री राजकुमार छाबड़ा, सरदार जगजीत सिंह बिट्टू, सरदार सुदर्शन सिंह बेदी, सरदार लखविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh