कानपुर नगर – मंगलवार को रोटरी क्लब कानपुर शौर्य द्वारा कानपुर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट कंपाउंड हाल में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जो प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक चला। इस शिविर में आए अभी अधिवक्ताओं का बीपी शुगर एवं ईसीजी चेक किया गया। लगभग 300 अधिवक्ताओं ने अपने बीपी शुगर ब्लड प्रेशर ईसीजी की जांच कराई। रोटरी क्लब शौर्य के सचिव व एडवोकेट सुनील भल्ला ने बताया रोटरी क्लब शौर्य एक सामाजिक संस्था है,हमारी संस्था हर महीने कोर्ट कंपाउंड मे हेल्थ कैंप का आयोजन करेगा। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था के माध्यम से साल भर अनेक सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जिससे हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंचता है तथा आर्थिक कमजोर परिवारों को भी संस्था द्वारा मदद की जाती है। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चन्द त्रिपाठी महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव विक्रम भल्ला अनिल भल्ला एनके रावल एस एन बाजपेई ओपी बदलानी लकी सोनकर रवींद्र शर्मा अजय सिंह भदौरिया राजीव वाजपेयी हंस वाजपेयी के साथ तमाम रोटेरियन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
संवाददाता सुमित कुमा


















