Advertisement

सभी सुविधाओं से लैस प्रशिक्षण सह सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन 8 जून को

कानपुर नगर राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के नव निर्मित “प्रशिक्षण-सह-सम्मेलन केंद्र” का उद्घाटन 8 जून, 2022 को साध्वी निरंजन ज्योति, राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा किया जाएगा।
इस वातानुकूलित, प्रशिक्षण-सह-सम्मेलन केंद्र में 200 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता होगी। इसमें एक मुख्य हॉल, एक सभागार, भोजन कक्ष और एक वीआईपी कक्ष भी शामिल है। इस केंद्र मे हाइब्रिड मोड पर भी कार्यक्रम और सम्मेलन आयोजित करने की व्यवस्था है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि कोरोना संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है और बहुत से विदेशी प्रतिभागी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा रखते हैं, हमने कार्यक्रमों को भौतिक रूप से और साथ ही ऑनलाइन मोड के माध्यम से संचालित करने का ऐसा प्रावधान रखा है, संस्थान के निदेशक नरेंद्र मोहन ने कहा कि इस केंद्र का निर्माण 350 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, संस्थान द्वारा शिक्षण, अनुसंधान और परामर्श के क्षेत्र में 2014-2022 की अवधि के दौरान संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे एवं संस्थान को एक वैश्विक संस्थान के रूप में परिवर्तित होने के बारे में एक पुस्तिका जारी करेंगी।
इस दिन, उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड राज्यों में स्थित कुछ चीनी मिलों को इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने और विभिन्न प्रकार की चीनी और अन्य मूल्य वर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए विविधीकरण करने में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए लगभग 12 चीनी मिलों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में एन एस आई के निदेशक नरेंद्र मोहन के साथ कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh