Advertisement

अहिल्या बाई होलकर के जयंती का कार्यक्रम अपना दल एस जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया

कानपुर, अपना दल एस राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर माता अहिल्या बाई होलकर के जयंती का कार्यक्रम केशव नगर स्थित अपना दल एस जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बहोत धूमधाम से मनाया जिसकी अध्यक्षता कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण राजेश सचान ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश कार्यकारिणी सदस्य विनोद गंगवार उपस्थित रहे।बताते चलें कि अहिल्याबाई होलकर की जयंती के शुभ अवसर पर अपना दल एस कानपुर महानगर एवं कानपुर दक्षिण दोनों जिलों ने संयुक्त रूप से एकत्रित हो कर जिला कार्यालय में जयंती का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया है कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय विनोद गंगवार ने माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता अहिल्या बाई होलकर का शासन मालवा से पंजाब तक फैला था उनको सम्मान से राजमाता भी कह कर पुकारा जाता था इन्होंने कई मंदिर घाट में बा बढ़िया भूखे लोगों के लिए भोजनालय आश्रय का निर्माण करवाया शिक्षा पर जोर दिया और सदा प्रजा के दुख सुख के लिए तत्पर रही।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने माता अहिल्या बाई होलकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की न्याय की देवी के नाम से प्रसिद्ध राजमाता अहिल्याबाई होलकर जीने कई अनेक समाज सुधारक कार्य किए हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच विजय चौरसिया , प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आईटी सेल आशीष सिंह , जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सचान , जिला महासचिव महिला मंच अलका गुप्ता , जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सचान , जिला अध्यक्ष युवा मंच दीपेंद्र परिहार जी, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद नगर मोनू यादव , जिलाध्यक्ष छात्र मंच इंद्र अवस्थी जी, विधानसभा अध्यक्ष घाटमपुर अभिषेक पटेल , अजय तिवारी विकास सचान , सलाउद्दीन मौलाना, मोहम्मद शमीम खान , अब्दुल समद मंसूरी , सुमन गुप्ता , प्रेमचंद तिवारी , गगन सचान जी, जगदीश कुमार , अमर शर्मा , सुमित तिवारी , मुकेश शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh