कानपुर,अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति प्रधानमंत्री के कानपुर आगमन पर उनसे मिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता सामाजिक सुरक्षा योजनाओ को लागू कराने का करेगी प्रयास संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्तागण मंडलायुक्त कानपुर मंडल के कार्यालय पर पहुंचे जहां पर बोलते हुए संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष हो रहे है किन्तु राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ताओं की कोई भी सामाजिक सुरक्षा योजना नहीं है प्रधानमंत्री 3 जून को कानपुर आ रहे हैं हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशा है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ताओ की सामाजिक सुरक्षा के लिए इन योजनाओं के लिए 3 जून को प्रधानमंत्री के कानपुर आगमन पर हमारा 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलकर अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं के लिए वार्ता करेगा ।प्रमुख रूप से दिनेश चंद्र वर्मा अध्यक्ष कमिश्नरी बार एसोसिएशन अश्वनी द्विवेदी अध्यक्ष कमिश्नरी बार परिवार गुरमीत सिंह अध्यक्ष उपभोक्ता बार एसो हरी शंकर चतुर्वेदी संजीव कपूर अंकुर गोयल राजेश पांडेय ब्रज पाल सिंह कंचन गुप्ता संजय दुबे पुष्पेंद्र तोमर अजय अग्निहोत्री गौरव द्विवेदी मनीष दुबे रविकांत अजीत कुमार विनोद प्रजापति आदि रहे।
राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता सामाजिक सुरक्षा योजनायें लागू कराने को प्रधानमंत्री से मिलेगी संघर्ष समिति


















