कानपुर 31 मई पैगम्बर ए इस्लाम की शान व कुरानशरीफ के बारे में भ्रामक/असत्य बात कर मुल्क के मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली नुपुर शर्मा पर कार्यवाही को लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप की जद्दोजहद जारी उसी कड़ी में कानपुर पुलिस उपायुक्त को पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की।मोहम्मदी यूथ ग्रूप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कानपुर पुलिस उपायुक्त से मिला इखलाक अहमद डेविड ने बताया कि 27 मई 2022 को देश के राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ की मुख्य सम्पादक एवं एंकर नवीन कुमार के The news hour 9 शो में मानवता की सीख देने के लिए धरती पर जन्म लेने वाले पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की शान व कुरानशरीफ बारे में बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नेशनल टेलीविजन मंच से अमर्यादित-भ्रामक अशोभनीय बाते कर कट्टर सांप्रदायिक नफरत फैलाने, देश की गंगा जमुनी संस्कृति पर हमला करने वाला बयान दिया कानूनी कार्यवाही का डर तो दूर वो खुले आम घूम-घूमकर न्यूज़ चैनलो पर आकर मुसलमानों को भड़काने व संविधान कानून की धज्जियां उड़ा रही है चार दिन बीत जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस व केंद सरकार का उस पर एक्शन न लेना कानपुर के लाखो मुसलमानों व शांतिप्रिय नागरिको में कार्यवाही में देरी को लेकर गुस्सा है कानून व्यवस्था बिगाड़ने में मददगार साबित हो सकता है। गाँधी के अहिंसा शांति अम्बेडकर के सभी को अधिकार देने वाले देश में नफरत को प्रोत्साहित करने वाले चंद लोग ऐसे लोग पर हो कड़ी कार्यवाही। कानपुर नगर में नुपुर शर्मा पर आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 504,505(1) 505(2) अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने उस पर कार्यवाही करना न्याय हित व कानपुर की शांति के लिए बहुत ज़रुरी है। प्रतिनिधि मंडल ने नुपुर शर्मा पर कार्यवाही से सम्बंधित पत्र भी पुलिस को सौंपा पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने कहा महामहिम राष्ट्रपति के कानपुर आगमन पर प्रशासन अधिक व्यस्त है आपके पत्र का अवलोकन करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
वार्ता में इखलाक अहमद डेविड, हाजी गौस रब्बानी, हाजी मोहम्मद रईस, मोहम्मद हफीज़, अबरार अहमद, आदि थे ।
गाँधी-अम्बेडकर के देश को चंद लोग हिंसा नफरत में बदलना चाहते : इखलाक अहमद डेविड।


















