Advertisement

कानपुर ब्रेकिंग:- कानपुर थाना सजेती में “गैंगरेप पीड़िता के सामने हुई थी” पिता की मौत|

कानपुर थाना सजेती में “गैंगरेप पीड़िता के सामने हुई थी, पिता की मौत”
परिजनों ने दारोगा के खिलाफ दर्ज कराया केस
परिजनों से मिलने पहुंचे जिले के आला अधिकारी,
सुरक्षा के व्यापक इंतजामों का दिया आश्वासन,
अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही का दिया आश्वासन
थाना सजेती , गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे जिले के आला अधिकारी देर शाम डीएम आलोक तिवारी, एडीजी भानू भास्कर, एसएसपी प्रीतिंदर सिंह, एसपीआरए बृजेश श्रीवास्तव दलबल के साथ पहुंचे, पीड़िता के घर उच्चाधिकारियों ने गाँव में पुलिस चौकी बनवाने व सुरक्षा के व्यापक इंतजामों का दिया आश्वासन ,परिजनों ने आरोप लगाया , कि मंगलवार को घर मे अकेले पीड़िता के भाई को अभियुक्त के दरोगा पिता ने की थी अगवा करने की कोशिश पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही का दिया , आश्वासन आलाधिकारियों ने मृतक के दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिजनों ने पुलिस के आलाधिकारियों की कार्यशैली पर उठायें सवाल ..दोषी पुलिस कर्मियों पर आलाधिकारी मेहरवान कब होगी कार्यवाही .मृतक के चाचा ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्यवाही करने की लगाई। गुहार..”आलाधिकारियों के सामने बिगड़ी मृतक के पिता की तबीयत आलाधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान*

कानपुर के थाना सजेती में हुए रेप कांड की पीड़िता के पिता को उसके और पुलिस के सामने एक ट्रक ने रौंद दिया था. इसको लेकर गांव वालों में आक्रोश था ,और उन्होंने हाईवे जाम कर रेप के मुख्यारोपी दीपू पर ही पिता की हत्या करने का आरोप लगाया था. आरोपी दीपू यादव कन्नौज में तैनात दारोगा देवेंद्र यादव का बेटा है. इसे देखते हुए परिजनों ने दारोगा के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है. साथ ही, अन्य अज्ञात साथियों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी दीपू और उसके साथी गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, दीपू के दारोगा पिता के खिलाफ रिपोर्ट दाखिल की गई है. इतना ही नहीं, इस केस में लापरवाही बरतने के आरोप में दो दारोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पीड़िता से अभद्र सवाल पूछे थे. इसलिए 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दरअसल, कन्नौज में तैनात दारोगा देवेंद्र यादव के बेटे दीपू यादव पर आरोप है कि उसने अपने साथी गोलू यादव के साथ मिलकर सजेती क्षेत्र की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था. वारदात बीते सोमवार की बताई जा रही है. मंगलवार सुबह जब पीड़िता का परिवार शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने आ रहा था, तो आरोपी दीपू और साथी ने उन्हें घेर लिया और शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी. फिर भी, किसी तरह पीड़िता थाने पहुंची. मंगलवार शाम 6.00 बजे पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया. ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार तड़के सीओ और घाटमपुर इंसपेक्टर सजेती थाने पहुंचे और पीड़िता और उसके पिता को घाटमपुर लेकर चले गए. वहां भी कोतवाली नहीं, बल्कि कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया. दोनों को वहां क्यों ले जाया गया, ये बात साफ नहीं हुई. मुगल रोड स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर के सामने पुलिस की जीप से उतरते ही ट्रक ने किशोरी के पिता को रौंद दिया, और उन्होंने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी दीपू के दारोगा पिता देवेंद्र ने ही पीड़िता के पिता की हत्या कराई है

राजू शर्मा
संवाददाता
UP Tv7
सच की तह तक,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh