Advertisement

जयपुरिया स्कूल की ऑनलाइन संगोष्ठी में,डॉ हेमंत मोहन ने योग संबंधी आवश्यक टिप्स दिए|

योगा एवं होम्योपैथी

होम्योपैथी दवाओं के साथ योग करने से पाया जा सकता है, असाध्य रोगों पर काबू

आरोग्यधाम द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जयपुरिया स्कूल प्रशासन ने की सराहना

जयपुरिया स्कूल की प्राचार्य ने डॉ हेमंत द्वारा दिए गए, स्वास्थ्य सलाह को दैनिक जीवन में अमल में लाने को कहा

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में योगा एवं होम्योपैथी नामक विषय पर आज एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल डॉ शिखा बनर्जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरोग्यधाम ग्वालटोली के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ हेमंत मोहन ने बोलते हुए कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा के साथ अगर योग का सहारा लिया जाए, तो रोग के परिणामों में आशातीत सफलता मिलती है। डॉ हेमंत ने बताया कि होम्योपैथी एवं योग लगभग समान सिद्धांत पर ही काम करते हैं, जिस प्रकार योगा में प्राणवायु को मजबूत किया जाता है, जिससे शरीर मजबूत होता है, उसी प्रकार होम्योपैथी में वाईटल फोर्स को मजबूत करके रोगों का निदान किया जाता है। साथ ही मुख्य अतिथि महोदय ने सभी दर्शकों से कोविड-19 प्रोटोकॉल को गंभीरता से पालन करने की सलाह दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ शिखा बनर्जी ने डॉ हेमंत मोहन का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए कहा की, सभी लोगों को डॉक्टर साहब द्वारा बताए गए सलाह पर चलना चाहिए, एवं डॉ हेमंत मोहन द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की सभी को सलाह दी।
वेबीनार में मुख्य अतिथि डॉ हेमंत मोहन के अलावा विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ शिखा बनर्जी, योग टीचर श्री बसंत कुमार सिंह , कोरियोग्राफर श्री विपिन निगम, शिक्षिका दिव्या राय एवं नलिनी पॉल, श्री वेद चुघ, रूमा मित्रा, रानी मिश्रा अरुण दत्ता, शरद मिश्रा जितेश मिश्रा उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh