Advertisement

प्राइवेट हॉस्पिटल में,गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक, हुई एएनसी जांचे-मो०शरीफ पीओ।

भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चल रही (ईएमटीसीटी) एलिमिनेशन ऑफ मदर टो चाइल्ड ट्रांसमिशन कार्यक्रम जोकि ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के द्वारा चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्राइवेट हेल्थ फैसिलिटी और सरकारी फैसिलिटी में सभी गर्भवती महिलाओं की एचआईवी और सिफलिस की स्क्रीनिंग की जा सके और सभी का डाटा भारत सरकार को उपलब्ध करा सके इसी के क्रम में आज चांदनी प्राइवेट हॉस्पिटल में सभी गर्भवती महिलाओं का किया गया परामर्श एवं प्रसव पूर्व जांचें जिससे सभी गर्भवती महिलाओ के अन्दर एचआईवी एड्स एवं गर्भावस्था काल में होने वाली परेशानियों और उनके समाधान के लिए उनको जागरूक किया गया एवं संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि हर गर्भवती महिला अपने होने वाले बच्चे को लेकर जागरूक रहें ताकि वह और उसके होने वाले बच्चे को कोई परेशानी ना हो सके और समय पर उसका बेहतर इलाज हो सके जिससे पूरा परिवार खुशहाल रहे ,चांदनी हॉस्पिटल कानपुर में डॉ शुभ्रा ने सभी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बताया कि उचित खानपान लेने से प्रोटीन और शारीरिक क्षमता बनी रहती है ,और सभी को नियमित हाथ धोने के बारे में बताया ,इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ शुभ्रा, अयाज अहमद एफ0ओ0 उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh