Advertisement

विकलांग उत्पीड़न के विरोध में,पुलिस अधीक्षक अपराध को,सौंपा ज्ञापन|

कानपुर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने विकलांग उत्पीड़न के विरोध में पुलिस अधीक्षक अपराध को ज्ञापन देकर उत्पीड़न से मुक्त कराने, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 को सभी थानो में लागू करने की मांग की गयी। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की, पुलिस प्रशासन की तरफ से विकलांगजनों को उत्पीड़न से मुक्त कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आज विकलांग शैलेष सिंह, नफीस अहमद , महमूद अहमद को उत्पीड़न से मुक्त कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा की पुलिस प्रशासन विकलांग व्यक्तियों को उत्पीड़न से मुक्त नहीं कराता है, तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आन्दोलन को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, आनन्द तिवारी, प्रोफेसर वीएन पाल, अशोक कुमार, आनन्द तिवारी, कान्ति देवी कुशवाहा, शिव देवी सिंह चौहान, दिलीप कुमार, गुड्डी दीक्षित, बंगाली शर्मा, राम कुमार गुप्ता,गंगा सागर, जगत सिंह आदि शामिल थे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh