Advertisement

कानपुर विकास प्राधिकरण में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के वितरण का किया गया आयोजन

कानपुर विकास प्राधिकरण में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के वितरण का आयोजन किया गया

उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण  अरविन्द सिंह  द्वारा प्राधिकरण के अधिकारियों/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों एवं इस दौरान उपस्थित अन्य नागरिकों को तिरंगा झण्डा प्रदान किया गया

तिरंगा झण्डा प्राप्त करने के लिये प्राधिकरण के स्टाफ एवं अन्य नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा फहराये जाने के उद्देश्य से  प्राधिकरण परिसर में ही झण्डा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। के0डी0ए0 सचिव, श्री शत्रोहन वैश्य द्वारा उपाध्यक्ष महोदय का स्वागत करते हुये कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय ध्वज की अस्मिता एवं गौरव के बारे में लोगों को बताया गया एवं झण्डा किस प्रकार से फहराया जाये, झण्डे का रख-रखाव इत्यादि बातों से भी उपस्थित जन समूह को अवगत कराया गया। दिये गये निर्धारित मानक एवं ध्वज संहिता में विनिर्दिष्ट प्राविधानों के अन्तर्गत ही पूरे मान सम्मान के साथ अपनी निवास स्थान अथवा अन्य किसी स्थान पर ध्वज फहराये जाने के निर्देश दिये गये।

उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण अरविन्द सिंह द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा फहराये जाने के उद्देश्य से कानपुर विकास प्राधिकरण परिसर में प्रथम तल पर स्थित हाॅल में प्राधिकरण के अधिकारियों/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों एवं इस दौरान उपस्थित अन्य नागरिकों को तिरंगा झण्डा का वितरण किया गया। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा झण्डा वितरण से पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित प्राधिकरण के स्टाफ एवं अन्य लोगों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्र प्रेम की भावना से परिचय कराया गया एवं राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान दिये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh