Advertisement

जैन सोशल ग्रुप द्वारा 22 वें सामूहिक सांवत्सरिक क्षमापना महापर्व

जैन सोशल ग्रुप कानपुर द्वारा आज कोठारी गुजरात भवन नया गंज कानपुर में जैन समुदायों के चारों पंथों के 22 वें सामूहिक सांवत्सरिक क्षमापना महापर्व पर जैन तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता, अहिंसा यात्रा प्रेणता, शान्तिदूत, महातपस्वी युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी कि विदुषी सुशिया डॉ. साध्वी श्री पीयूषप्रभा जी व सहवर्ती साध्वी भावनाश्री जी साध्वी सुधाकुमारी जी एवं साध्वी दीप्तियशा जी आदि ठाणा 4 एवं परम पुज्य परम उपकारी आचार्य भगवत श्री विश्व कल्याण सुरीश्वर जी की आज्ञानुर्वती साध्वी श्री भव्य प्रज्ञा श्री जी ठाणा 1 के पावन सानिध्य में में चार्तुमास प्रारम्भ से पर्युषण पर्व के दौरान 8 उपवास या उससे अधिक तप करने वाले तपस्वियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का प्रारम्भ नवकार महामंत्र के जाप से किया गया। साध्वी श्री पीयूष प्रभा एवं भव्य प्रज्ञा श्री जी म.सा. ने अपने आर्शीवाद द्वारा बताया कि जीवन की साधना क्षमा करना क्षमा माँगना है ‘नमे तो सौने गये आ जीवन में मंत्र स्वरूप आयेगा तो जीवन में क्रोध कयास नहीं आती है क्षमा हृदय से करनी चाहिए अन्यथा क्षमा का कोई महत्व नहीं रहता मिच्छामी दुक्कड़म का अर्थ है किसी के साथ मन दुखी नहीं होना हो गया हो तो तुरन्त क्षमा करना मिच्छामी दुक्कड़म करना यही जीवन का कर्तव्य है सभा में सकल जैन समाज के सभी संघो क प्रतिनिधियों व सभ्यों ने पधार कर क्षमामहापर्व की सफलता में सहकार दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री जसमिन शाह ने किया एवं स्वागत गीत प्रियंका जैन एंव पूजा जैन ने गाया, इसमें प्रमुख रूप से ग्रुप के अध्यक्ष जयपाल जैन, उपाध्यक्ष दिलखुश जैन, मंत्री सुधीर जैन, कोषाध्यक्ष शैलेष शाह एवं संघों के प्रतिनिधि श्री दौलतराम जैन, श्री सुबोध भाई जैन, श्री धनराज जी सुराना, श्री संजय भंडारी, श्री त्रिभुवन जी जैन, श्री महेन्द्र कटारिया, श्री दलपत जैन, श्री देवेन्द्र लोढ़ा, श्री संतोष जैन, श्री हरीश शाह, श्री प्रिंस जैन एवं श्री शैलेन्द्र जैन आदि सभी सदस्यों उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh